मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

खड़गपुर। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) खड़गपुर की अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12703 एक्सप्रेस से चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ टीम ने सामान्य डिब्बे में चार नाबालिगों को संदिग्ध अवस्था में यात्रा करते देखा। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे भुवनेश्वर (ओडिशा) और रेनिगुंटा, जिला चित्तूर (आंध्र प्रदेश) की ओर जा रहे थे, जहां उन्हें निजी रोजगार में लगाया जाना था।पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आया कि चारों बच्चे अभिभावकों की अनुमति के बिना ही घर से निकल पड़े थे। यह मामला बाल तस्करी अथवा बाल श्रम से संबंधित प्रतीत हुआ।आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बालेश्वर स्टेशन पर सुरक्षित उतारा और इसकी सूचना संबंधित प्राधिकरणों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। इसके उपरांत “बालेश्वर चाइल्डलाइन/बचपन बचाओ” संगठन के प्रतिनिधि आरपीएफ पोस्ट बालेश्वर पहुंचे और प्राथमिक सत्यापन के बाद चारों नाबालिगों को विधिक प्रक्रिया के तहत चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया, ताकि आगे उनके पुनर्वास की कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें