मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेवलिंग लाइन में खड़ी कोच से अर्थिग वायर चुराते एक को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्टेवलिंग लाइन में खड़ी कोच से अर्थिग वायर चुराते एक को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। रेलवे सुरक्षा बल के रक्सौल पोस्ट के अधिकारी एवं जवानों ने गश्ती के दौरान रक्सौल स्टेशन के स्टेवलिंग लाइन में खड़ी कोच में लगे अर्थिग वायर तोड़ते एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य मौके से भागने में सफल रहे।पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक अदद रेलवे का अर्थिग वायर बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये व्यक्ति की पहचान मझौलिया थाना के पुरूषोत्तिमपुर निवासी पन्नालाल साह के पुत्र विशाल कुमार (19) के रूप हुई है।जो वर्तमान में रक्सौल के कोइरिया टोला में मोहन साह के मकान रहकर रेलवे की संपत्ति चोरी करने का काम कर रहा था।उसने भागने वाले अन्य साथी रक्सौल डोमटोली के संदीप मली व कल्लू के बारे में जानकारी दी है। कश्यप ने बताया कि पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में आगे बताया कि तीनो तार काटकर रक्सौल बाजार लोहपट्टी मीना बाजार स्थित उमेश प्रसाद के बर्तन दुकान में बेचते है।पूर्व में भी हम तीनो मिलकर रेलवे का अर्थिंग वायर तोड़कर कुछ का कवर हटाकर व कुछ का कवर जलाकर तांबा के तार को उक्त दुकान में बेचे है। अर्थिंग वायर के छिलका के बारे में पूछने पर उसकी निशानदेही पर पास के ही झाड़ी में से 05 अदद अर्थिग वायर का कवर प्राप्त हुआ। वही विशाल के निशानदेही पर रक्सौल बाजार लोहपट्टी मीना बाजार स्थित उमेश प्रसाद के बर्तन दुकान में छापेमारी कर तलाशी ली गयी तो उक्त दुकान से रेलवे का 11 अदद अर्थिग वायर छिला हुआ बरामद हुआ । आगे पूछने पर बताया कि तीन व्यक्तियों के द्वारा कुछ दिन पहले लाकर मेरे दुकान पर बेचा गया था।जिसके बाद दुकानदार विशाल को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें