मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

गिरफ्तारी के खिलाफ 43 साइबर ठगों की याचिका पर आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आपरेशन चक्र

पार्ट-2 के तहत गिरफ्तार 43 साइबर ठगों को शुक्रवार रात एक दिन की न्यायिक

हिरासत में भेज दिया। इन सभी आरोपितों को सीबीआई ने गुरुग्राम से गिरफ्तार

किया था। आरोपितों ने अपनी गिरफ्तारी को राऊज एवेन्यू कोर्ट में चुनौती दी

है। याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट आज (शनिवार) सुनवाई करेगा।

सीबीआई

के मुताबिक ये सभी साइबर ठग गुरुग्राम में कॉल सेंटर का संचालन करते थे और

यहीं से विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे। सीबीआई ने इस

मामले में 22 जुलाई 2024 को केस दर्ज किया था और इस फ्रॉड के खुलासे के लिए

जांच शुरू की थी। सीबीआई ने दिल्ली और साइबर सिटी गुरुग्राम में 7 ठिकानों

पर छापेमारी की थी। जांच में खुलासा हुआ कि डीएलएफ गुरुग्राम से साइबर ठगी

को अंजाम दिया जा रहा था। इसका संचालन डीएलएफ गुरुग्राम स्थित एक कॉल

सेंटर किया जा रहा था।

सीबीआई ने साइबर ठगों के कब्जे से 130

कंप्यूटर हार्ड डिस्क, 65 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद किया है। इसके

अलावा बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज, काल रिकॉर्डिंग और

ट्रांसक्रिप्ट बरामद की है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपित लोगों के

कंप्यूटर पर एक पॉपअप भेजकर संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहते

थे। इसके बाद वह उनके सिस्टम को री-स्टोर करने के नाम पर पैसे ट्रांसफर

करवाते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें