मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

रोटी बैंक यूथ क्लब ने अपना स्थापना दिवस लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । धनबाद में रोटी बैंक यूथ क्लब ने अपना स्थापना दिवस लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका पाल जिला परिषद सदस्या और देबाशीष पाल मौजूद थे। साथ ही युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह, समाज सेवी मुख्तार खान लालमणी वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष मो. नोशाद गद्दी भी इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस स्थापना दिवस की शुभारंभ राष्ट्रगान से की गई। उसके बाद स्थापना दिवस का केक भी वहां रह रहे बुजुर्ग माता पिताओ के द्वारा ही काटा गया। सभी सदस्य सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस रंगा रंग कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गणेश वंदना को देखकर एकत्रित सभी सदस्य खुश हो गए। इस स्थापना दिवस में जो भी सदस्य इस कोरोना महामारी में रोटी बैंक युथ क्लब को अपना सहयोग दिए है। उन्हें सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस को और मनोरोचक बनाने के लिए भुखमरी पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें हम सब के सहयोगी टीम महुदा ने इसे बखूबी अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष ने कोरोना वारियर का मानपत्र देकर सभी का हौसला बढ़ाया। और आगे भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए हर संभव सहयोग करने के वादा भी किया।

मौके पर रवि शेखर, कृष्णा झा, विवेक बर्णवाल, दीपंकर लाहिड़ी, रोबिन चटर्जी, जय प्रकाश, रितेश, प्रवीण, राहुल, मंजीत, पवन, सत्यम, पंकज, शाहिद, मनीष, सुमित, विश्वजित, अपर्णा लाहिड़ी, माधिमित सरकार, महुआ दत्ता, देबजानी मुखर्जी,रंजू मिश्रा, हर्षिता, प्रीति सिंह आदि अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर