मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

रोटी बैंक के संस्थापक रौशन मिश्रा एवं टीम को राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मनित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा,। रोटी बैंक जयनगर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित भव्य सम्मान

समारोह में रोटी बैंक सहरसा को मानव सेवा में बेहतर एवं उत्कृष्ट योगदान

देने हेतू राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर

एसएसबी कमांडेंडेंट पुलिस अधीक्षक विवेक ओझा, डीएसपी विप्लव्य कुमार , थाना

प्रभारी अंकुर कुमार के द्वारा रौशन मिश्रा और पंकज कुमार को स्मृति

चिन्ह और चादर दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटी बैंक जयनगर के लकी

कुमार और रवि ने कहा कि मेरे लिए ऐतिहासिक और गर्व का पल है की हम मानव

सेवा में तत्पर रहने वाले रोटी बैंक सहरसा को मां जानकी की धरती जयनगर में

सम्मान दे रहें है।

उन्होंने कहा कि रौशन मिश्रा और उनकी टीम आज के

युवाओं के लिए प्रेरणा है। सम्मान पा कर रौशन मिश्रा और पंकज ने कहा कि यह

सम्मान पाकर मैं अभिभूत हुं।अपने टीम के हर एक सदस्य को बधाई देते हुए

रौशन मिश्रा ने कहा की मुझे अपनी टीम पर गर्व है।

रौशन मिश्रा ने

कहा की जयनगर की अतिथि सत्कार सदियों तक याद रखा जाएगा।ज्ञात हो कि पिछले

7साल से रोटी बैंक सहरसा लगातर लोगो के लिए प्रेरणा बनी हुई है। प्रत्येक

दिन निसहाय एवं दिव्यांग विकलांग लोगो के बीच भोजन वितरण करती है। बिहार

शौर्य सम्मान के साथ साथ कई पुरस्कार से सम्मानित हुई है।

संस्थापक

सदस्य रौशन मिश्रा उर्फ़ माधव ने ये सम्मान युवा वर्ग और सभी सहरसा वासी को

समर्पित किया है। इधर रोटी बैंक टीम में भी खुशी का माहौल है। संस्थापक

सदस्य रौशन भगत, राहुल गौरव, रवि रंजन, अजय, चंदन सहित सभी ने खुशी व्यक्त

की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें