मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

फूड डिलीवरी बॉय पर भड़के रोनित रॉय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टीवी

सीरियल ''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' में मिहिर का किरदार निभाकर घर-घर

में मशहूर हुए एक्टर रोनित रॉय अब तक कई लोकप्रिय हिन्दी धारावाहिकों और

सुपरहिट फिल्मों में काम करके फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना चुके हैं।

रोनित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल उनका एक ट्वीट चर्चा

में है। रोनित रॉय ने स्विगी डिलीवरी बॉय को लेकर एक ट्वीट किया है।

रोनित

ने स्विगी डिलीवरी बॉय के विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने पर ट्वीट कर अपना

गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि "आज मैं लगभग स्विगी के

एक वर्कर को जान से मार देता। वह रोड पर ऐसे चलते हैं जैसे उन्हें अपनी जान

की कोई परवाह ही नहीं हैं। वह किसी भी सड़क या रोड पर कैसे भी मुड़ जाते

हैं। उन्हें ट्रैफिक के बेसिक रुल्स भी नहीं पता। वह ट्रैफिक के नियमों का

कोई पालन तक नहीं करते।"

स्विगी ने रोनित के ट्वीट का जवाब

दिया है। स्विगी ने कहा, "रोनित, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे डिलीवरी

पार्टनर ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। हम मामले को देखेंगे। यदि आप इसके

बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं, तो हम जल्द कार्रवाई कर सकते हैं।"

रोनित

अपनी 20वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी नीलम रॉय से दोबारा शादी करने के बाद

चर्चा में आ गए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई

थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें