मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोबोट करेगा स्वच्छता कार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर

इंटेलिजेंट रोबोट टर्मिनल टी थ्री का शुक्रवार को लोगों ने स्वागत किया।

स्वागत के बाद रोबोट टर्मिनल को स्वच्छता कार्य में लगाया गया। सेंसर की

मदद से रोबोट गंदगी वाले जगह पर जायेगा और तीन बार में गंदे स्थान को चमका

देगा।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने आये लोगों

ने जब रोबोट को देखा तो उसे देखते ही रह गये। रोबोट के एयरपोर्ट पर घूमते

हुए और स्वच्छता कार्य करते देखकर यात्रियों के कदम ठहर गये। वहीं

यात्रियों के साथ आये बच्चों के लिए रोबोट आकर्षण को केन्द्र बन गया।

एयरपोर्ट

प्रबंधन देख रहे अधिकारियों के अनुसार चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय

एयरपोर्ट पर इंटेलिजेंट रोबोट के स्वच्छता कार्य सम्भालने से कार्य में

आसानी होगी। रोबोट बीस प्रतिशत तक पानी की बचत भी करेगा। इसे एक बार चार्ज

किया जायेगा तो सत्तर हजार वर्ग फीट तक यह स्वच्छता कार्य कर सकेगा।

रोबोट

को आसानी से संचालित किया जा रहा है। इसे संचालित करने के लिए एक अलग

यूनिट लगी है। फिलहाल यूनिट के लोग रोबोट को स्मार्टफोन से संचालित कर रहे

है। जिसमें वाई फाई और ब्लूतूथ की मदद ली जा रही है। रोबोट एक मशीन है तो

उसे कुछ देर आराम भी दिया जायेगा। वैसे रोबोट चार्ज होने के साथ ही कार्य

पर जुट जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें