मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

शामली में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर दस लाख की डकैती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। शामली जनपद के चौसाना थाना क्षेत्र में सुंदर नगर गांव

में बुधवार की सुबह बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर घर में दस

लाख की डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान व्यापारी व उसके परिजनों को घायल

करके बदमाश नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में

जुटी है।

शामली जनपद के चौसाना थाना क्षेत्र में बिडौली मार्ग स्थित

सुंदर नगर गांव में व्यापारी बिल्लू अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार की

सुबह पांच बदमाश उसके घर में घुस आए। इन बदमाशों ने व्यापारी, उसके मामा

धर्मपाल, बेटे अजय, भतीजे जोनी व अन्य परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक

बना लिया और ढाई लाख रुपए नकद व जेवरात लूट लिये।

जब व्यापारी ने इसका

विरोध किया तो उसे तमंचे की बट से घायल कर दिया। परिवार के लोगों के साथ भी

बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने किसी तरह से

बंधन खोलकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, सीओ

कैराना अमरदीप मौर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

एसओजी, सर्विलांस

टीमों ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी अभिषेक झा के अनुसार,

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों को

लगाया गया है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें