मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में सपा विधायक के रिश्तेदार के घर 40 लाख का डाका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमर नगर में बुधवार की देर रात बदमाशों ने सपा विधायक रफीक अंसारी के रिश्तेदार के घर धावा बोल दिया। इसके बाद परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत 40 लाख की डकैती को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची बदमाशों की तलाश में जुट गई है।लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चौकी के पास उमर नगर में धागा कारोबारी शादाब परिवार के साथ रहते हें। घर में ही उनकी धागे की दुकान है। बुधवार की देर रात चार मोटरसाईकिलों पर सवार सात बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और शटर को गिरा दिया। बदमाशों ने शादाब के बेटे अरहम को गन प्वाइंट पर ले लिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर शादाब, उसकी पत्नी शबारा, पिता मकसूद, मां सईदा, बेटी दीमिया व अलीजा, भाई शाह फैसज, उसकी पत्नी अरसी और दो बच्चों को एक कमरे में बंधक बना लिया।बदमाशों ने शादाब से सभी अलमारी की चाबी ले ली और लगभग दो घंटे तक पूरे घर को लूटा। आधी रात के बाद बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार ने शोर मचा दिया और पड़ोसियों ने कमरे का गेट खोला। बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी समेत 40 लाख रुपए कीमत का सामान ले गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शादाब सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी के समधी का समधाी है। सपा विधायक ने इस मामले में एसपी सिटी से बात करके बदमाशों को पकड़ने की बात कही।एसपी सिटी के अनुसार, बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की मोटरसाईकिल के नंबरों और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें