मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

नशे की पूर्ति के लिए लूट की घटना को दिया अंजाम, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,

23 फरवरी । बिहार से आकर देहरादून में रह रहे एक युवक व एक किशोर

ने नशे की पूर्ति के लिए तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस

ने शुक्रवार को दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

कुलदीप सिंह पुत्र

धर्म सिंह निवासी ग्राम हेतलपुर सरसावा, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) हाल पता

मंदाकिनी विहार, रायपुर देहरादून ने 22 फरवरी को थाना रायपुर में तहरीर दी।

उसने बताया कि रायपुर क्षेत्रांतर्गत ओम धर्मकांटा किसान डेयरी

सहस्त्रधारा रोड के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे तमंचा दिखाकर

उसका फोन व पांच हजार रुपये लूट लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में

शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।

इस बीच मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को

सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटेक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से

आरोपित विक्रम सिंह (19) पुत्र नागेंद्र निवासी थाना झाले जिला दरभंगा

बिहार हाल पता राजीव नगर कंडोली रायपुर देहरादून व विधि विवादित किशोर को

गिरफ्तार किया। इनके पास से तंमचा, कारतूस, लूटी गई धनराशि, मोबाइल व

मोटरसाइकिल बरामद किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह दोनों नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें