मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया लूट का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बांदा। उत्तर प्रदेश में जनपद बांदा के थाना मटौंध पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन अंतरजनपदीय बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि महोबा के मकरबई निवासी चंद्रभान, घण्डुवा निवासी शिवपूजन और बृजेश उर्फ ह्रदेश को गिरफ्तार किया है। गोली से घायल चंद्रभान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम चमरहा निवासी प्रमोद से तीन अज्ञात बदमाशों ने 21 सितम्बर की रात को लूटपाट की थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में टीमें लगी थी। 22 सितम्बर की रात मटौंध पुलिस व एसओजी टीम खड्डी तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चमरहा की ओर से मोटर साइकिल पर तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश पैदल भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो अन्य बदमाश पकड़ लिए गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुठभेड़ में घायल बदमाश पर 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य अभियुक्त में दो से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें