मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने मचाया आतंक

जोधपुर। शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर आए एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचाते हुए लूटपाट की। बदमाश अपने साथ तलवारें और चाकू लेकर आए।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन50 बार पढ़ा गया
स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने मचाया आतंक

जोधपुर। शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर आए एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचाते हुए लूटपाट की। बदमाश अपने साथ तलवारें और चाकू लेकर आए।

पंप पर कार्यरत स्टाफ से 7 हजार से ज्यादा रूपए और दो मोबाइल लूट कर ले गए। घटना को लेकर विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटना 6-7 सितंबर की रात एक बजे के आस पास होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस अब एक बिना नंबर सफेद रंग की कार की तलाश में जुटी है।

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि गुढ़ा विश्रोईयान पूनियों की ढाणी निवासी मंगलाराम पुत्र चोखाराम बिश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका विजय फिलिंग स्टेशन गुड़ा से डांगियावास रोड (स्टेट हाईवे 68) पर स्थित है।

6-7 सितंबर की मध्यरात्रि (लगभग 12 से 1 बजे के बीच) सफेद रंग की एक कार उनके पेट्रोल पंप पर आकर रुकी, जिस पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार से उतरे दो बदमाशों के हाथों में तलवार, गंडासा और चाकू जैसे घातक हथियार थे।

बदमाशों ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ सुंदरलाल को जगाया और चाकू दिखाकर पैसे देने को कहा। जब सुंदरलाल ने मना किया, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर डर दिखाया और 7,300 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन छीन लिए।

बंधक ने डंडे से किया बचाव, शीशा टूटा :

सुंदरलाल के चिल्लाने पर पास के कमरे में सो रहे पेट्रोल पंप मैनेजर बाबूराम दौडक़र बाहर आए। उन्हें आता देख एक बदमाश तलवार लेकर उन्हें मारने दौड़ा, जिस पर मैनेजर ने डंडे से अपना बचाव किया।

रोकने का प्रयास किया, कार का शीशा फू टा :

रिपोर्ट में बताया कि जब दोनों बदमाश कार में बैठकर भागने लगे, तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कार पर डंडा मारा, जिससे कार का कांच टूट गया। इसके बावजूद बदमाश मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मुआयना किया। इस बारे में अब एएसआई मुकेश कुमार की तरफ से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें