दिन-दहाड़े गन प्वाईंट पर बैंक से लूट
भिवानी। भिवानी जिला के गांव रेवाड़ी खेड़ा में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन नकाबपोश युवक गन प्वाईंट पर कैनरा बैंक से पांच लाख 78 हजार 935 रूपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भिवानी जिला के गांव रेवाड़ी खेड़ा में शिफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने केनरा बैंक के मैनेजर पर बंदूक तान दी तथा बैंक केद्र ओर से पांच लाख 78 हजार 935 रूपये लूटकर फरार हो गए।
इस बारे में डीएसपी विरेंद्र कुमार ने बताया कि उनको मिली सूचना के अनुसार सुबह के समय बैंक का कंप्यूटर काम नहीं कर रहा था, जिसको लेकर बैंक में कोई भी उपभोक्ता नहीं था। बैंक में केवल बैंक मैनेजर व उनके दो क्लर्क ही मौजूद थे। उसी दौरान तीन नकाबपोश युवक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए और मैनेजर पर बंदूक तान कर बैंक से पांच लाख 78 हजार 935 रूपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गांव के युवक द्वारा पीछा करने पर आरोपित हवाई फायरिंग कर कर निकल गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रही है तथा आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।





