मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देना है, बल्कि सभी सड़क उपयोगकर्ताओं जैसे साइकिल, ऑटो, टैक्सी चालक, होटल स्टाफ, बस चालक और पैदल यात्रियों में जिम्मेदार और सुरक्षित यात्रा की संस्कृति विकसित करना भी है।प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियानचंदगी राम अखाड़ा जैसे व्यस्त चौराहों पर ऑन-ग्राउंड ड्राइव आयोजित की गईं। जिनमें 2100 से अधिक लोगों से सीधा संवाद किया गया। पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने और सड़क अनुशासन बनाए रखने जैसे विषयों पर जानकारी दी।साइकिल चालकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यानइसी क्रम में साइकिल चालकों के लिए साइकिल दृश्यता अभियान चलाया गया। इसमें 65 साइकिल चालकों को हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों के पालन की जानकारी दी गई। रात के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए उनकी साइकिलों पर प्रतिबिंबक टेप भी लगाई गई।टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए प्रशिक्षणवहीं आनंद विहार, नेहरू प्लेस और आईएसबीटी में ऑटो और टैक्सी स्टैंडों पर 85 ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों के पालन और विशेष रूप से महिला यात्रियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की ट्रेनिंग दी गई। इन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया।बस चालकों के लिए जागरूकता सत्रइसके अलावा हरि नगर और हसनपुर डिपो में आयोजित सत्रों में 71 डीटीसी और क्लस्टर बस चालकों तथा 2 सुपरवाइजर अधिकारियों को डिफेंसिव ड्राइविंग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की ट्रेनिंग दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें