मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू फरक्का के बाद समशेरगंज में धंसी सड़क, एंबुलेंस समेत वाहनों की आवाजाही पर लगा ब्रेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यू फरक्का के बाद समशेरगंज में धंसी सड़क, एंबुलेंस समेत वाहनों की आवाजाही पर लगा ब्रेक

मुर्शिदाबाद,। लगातार हो रही बारिश से मुर्शिदाबाद जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। न्यू फरक्का क्षेत्र में रेललाइन धंसने की घटना के बाद गुरुवार सुबह समशेरगंज में भी बड़ा सड़क धंसाव हुआ। डाकबंगला–पाकुड़ रोड पर पलटन ब्रिज के पास सड़क के कई हिस्से धंस जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सूत्रों के अनुसार, धंसाव के कारण एंबुलेंस, मोटरसाइकिल समेत छोटे-बड़े सभी वाहन रास्ते में फंस गए। स्थिति ऐसी बताई जा रही है कि प्रभावित हिस्से को पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया है। समशेरगंज के चांदपुर पलटन ब्रिज से सटे रास्ते पर भी धंसाव होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

लगातार बारिश के कारण धुलियान–पाकुड़ जाने वाला महत्वपूर्ण सड़क मार्ग कई जगह प्रभावित हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समशेरगंज थाना पुलिस और डाकबंगला सब-ट्रैफिक गार्ड की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण सड़क पर बार-बार धंसाव होने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस के फंसने से चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कर यातायात सामान्य करने की मांग की है।

गौरतलब है कि लगातार भारी बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से धंसाव की खबरें सामने आ रही हैं। मुर्शिदाबाद जिले में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर धंसाव की घटनाएं हुईं। समशेरगंज के अलावा न्यू फरक्का जंक्शन से हावड़ा की दिशा में फरक्का और तिलडांगा स्टेशनों के बीच रेललाइन प्रभावित होने से कई हावड़ा जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई।

इससे पहले बुधवार को भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन का लोको शेड क्षतिग्रस्त होने की घटना भी सामने आई थी, जिसमें छह रेलकर्मियों के घायल होने की सूचना है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए उत्तर बंगाल के कई जिलों में मौसम संबंधी सतर्कता जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें