मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित पट्टीकला ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि लतीफपुर हिनौता निवासी 37 वर्षीय संजय चौहान सोमवार रात दस बजे सोनभद्र की ओर से पैदल अहरौरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पट्टीकला ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें