मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी होने से उनको उदयपुर रैफर किया गया है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर तीन मृत युवकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें रमेश पुत्र कोदरा (उम्र 33 वर्ष, निवासी पलोदरा), एरोन पुत्र जेफरीन (उम्र 17 वर्ष, निवासी पठानपुरा भकतपुरा) और खोमा पुत्र बबला (उम्र 28 वर्ष, निवासी पलोदरा) शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।हादसे में घायल हुए दो अन्य युवाओं को तत्काल प्रभाव से महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस का उच्च अमला मौके पर पहुंच गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज, उपखंड अधिकारी, और कोतवाली थाना प्रभारी रूप सिंह चारण सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें