मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

घने कोहरे ने ले ली युवक की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घने कोहरे ने ले ली युवक की जान

फर्रुखाबाद। जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से बुधवार की सुबह समान खरीदने जा रहा एक बाइक सवार युवक गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन निवासी मुनेश राजपूत (35) पुत्र सोनेलाल राजपूत कायमगंज बाजार से कुछ सामान खरीदने जा रहा था। वह जैसे ही नीरज ईंट भट्टा के सामने पहुंचा घने कोहरे की वजह से उसकी बाइक गड्ढे में गिर गई। जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।राहगीरों ने मुनेश राजपूत के मार्ग दुर्घटना में मरने की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर कायमगंज की उपनिरीक्षक सुधा पाल भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जांच पड़ताल कर शव अपने कब्जे में ले लिया है।उपनिरीक्षक सुधा पाल का कहना है कि घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता सोनेलाल ने बताया कि उनका बेटा प्लम्बर का कार्य करता था। वह नल का सामान खरीदने आज सुबह घर से निकला था। रास्ते में वह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें