मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सीवान। दरौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रंगरौली गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान मड़सरा गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र करण कुमार तथा राजेश्वर ठाकुर के पुत्र कल्लू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक हिमांशु कुमार बताया गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रंगरौली गांव के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से करण कुमार और कल्लू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें