बारामूला में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

बारामूला में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत, एक घायलबारामूला 05 मार्च बारामूला जिले के शीरी इलाके में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान बशीर अहमद अहंगर निवासी जलाल साहिब बारामूला के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार रविवार को शीरी इलाके में दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान बशीर अहमद ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।





