मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत, साथी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत, साथी घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाना क्षेत्र में छेदी का पूरा गांव के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। हादसे घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने शनिवार काे बताया कि हादसे में फूलपुर थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी मानिक चन्द्र (45) पुत्र राम भारत की मौत हुई है। हादसे के संबंध पूछताछ में पता चला है कि मृतक खेती करके दो बेटे और एक बेटी एवं पत्नी सीता देवी का भरण-पोषण करता था। बीती रात शुक्रवार की शाम पड़ोसी अजय के साथ मोटरसाइकिल से सांवडीह गांव एक शादी समारोह में गया था। वापस घर लौटते समय छेदी का पूरा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें