मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बीच टक्कर में लगी आग, चालक झुलसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बीच टक्कर में लगी आग, चालक झुलसा

भागलपुर। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास शुक्रवार को ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया।स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जाम हटाने की कोशिश की।खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें