मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

देवरिया : सड़क हादसे तीन बारातियों की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवरिया : सड़क हादसे तीन बारातियों की मौत, दो घायल

- एक शव की हुई पहचान, दो अन्य शवों की पहचान में जुटी पुलिसदेवरिया,। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार की भोर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हाजी मार्केट मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार सभी लोग बिहार से देवरिया के एक गांव में बारात में आए थे।प्रभारी एसएसआई अरविंद यादव के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जेसीबी और कटर मशीन की सहायता से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला।घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिएमेडिकल कॉलेज देवरिया 108 की मदद से रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मृतकों में से एक की पहचान करण कुशवाहा पुत्र राजकुमार, निवासी रूपही, थाना बीटहां, जिला चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें