मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऋषि परम्परा के अनुरूप यह संस्थान अब एक हॉस्पिटल से इंस्टिट्यूट बनकर उत्तर भारत का बड़ा चिकित्सा केंद्र बन रहा है। इस उपलब्धि के लिए यहां के प्रबंधन रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टूडेंट्स को हृदय से बधाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा करेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे, गलत करेंगे तो उसके दुष्परिणाम भी आपके सामने आएंगे। आपके द्वारा किये गए पुरुषार्थ से जनता को लाभ मिल रहा है, लेकिन अगर कोई संस्था या संस्थान गलत हाथों में चला गया तो अपयश भी मिलता है। लखनऊ आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र है, लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार या नेपाल का गेटवे है, वहां के लोग इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान आते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस से मौते होती थीं, सरकारें सोई रहती थी। गोरखपुर सांसद रहते मैंने सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई। 2017 में जब मुख्यमंत्री बना तो इससे निपटने की जिम्मेदारी मेरी हो गई। आज इंसेफ्लाइटिस की रोकथाम हुई है।योगी ने कहा कि जब दुनिया का कोई व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बारे में सुनता है कि 25 करोड़ की आबादी यहां निवास करती है तो चौक जाता है। इतनी अधिक जनसंख्या के बावजूद यूपी के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें