मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

40 सीटों पर रणनीति बनाने पर जुटे राजद सुप्रीमो -कैंडिडेट को लेकर लगातार कर रहे चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
40 सीटों पर रणनीति बनाने पर जुटे राजद सुप्रीमो -कैंडिडेट को लेकर लगातार कर रहे चर्चा

40 सीटों पर रणनीति बनाने पर जुटे राजद सुप्रीमो

-कैंडिडेट को लेकर लगातार कर रहे चर्चा

पटना ।लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल संसदीय बोर्ड की बैठक राबड़ी देवी आवास में बुधवार को हुई। बैठक में लालू प्रसाद को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के लिए अधिकृत किया गया। वे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।श्याम रजक ने कहा कि बिहार के साथ-साथ झारखंड व अन्य राज्यों में शीट शेयरिंग के लिए निर्णय लालू प्रसाद ही लेंगे। उन्होंने कहा कि पारस और सहनी को लेकर संसदीय बोर्ड में कोई एजेंडा नहीं था। बता दें कि एनडीए ने इसकी घोषणा कर दी है कि कौन साथी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ महागठबंधन ने यह साफ नहीं किया है। माले की पांच सीट की जिद जारी है।लालू प्रसाद किडनी की बीमारी से काफी कमजोर हो गए थे लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद की सेहत में लगातार सुधार हुआ है। टिकट बंटवारे को लेकर लालू प्रसाद देर तक चर्चा कर रहे हैं। वे काफी एक्टिव हैं और नरेन्द्र मोदी सहित नीतीश कुमार के रथ को रोकने के लिए सभी 40 सीटों पर रणनीति बनाने में लगे हैं। तेजस्वी यादव को उनके अनुभव का भरपूर फायदा मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें