पलामू लोकसभा सीट के लिए राजद को मिले 18 आवेदन ,जल्द होगी घोषणा
पलामू लोकसभा सीट के लिए राजद को मिले 18 आवेदन ,जल्द होगी घोषणा
रांची: पलामू लोकसभा सीट के टिकट पाने के लिए राजद के 18 नेताओं ने आवेदन दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि सीट शेयरिंग के बाद तस्वीर साफ होगी कि टिकट किसे मिलेगा यह आलाकमान तय करेगा। आवेदन देने वालों में पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ता हैं। जबकि कुछ बाहरी लोग भी हैं। वहीं एक पूर्व सांसद के दो बेटों ने भी टिकट ने लिए आवेदन दिया है। मालुम हो कि झारखंड में अभी महागठबंधन में सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ नहीं हुई है। राष्ट्रीय जनता दल ने पलामू, चतरा, कोडरमा और गोड्डा लोकसभा सीट पर अपना दावा पेश किया है। पलामू लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल की परंपरागत सीट रही है। यहां पार्टी के नेता चुनाव जीत चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने टिकट के लिए नेताओं से आवेदन मांगा था। जिसे देखते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने आवेदन दिया है। इधर राजनीतिक महकमे से मिली जानकारी के अनुसार एक राष्ट्रीय पार्टी की महिला भी राजद से चुनाव लड़ना चाहती थी।





