मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजद का मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को शिवहर लोकसभा के राजग उम्मीदवार लवली आनंद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राजद का मतलब ही रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल है।

पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज हाईस्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल है। ये दल नहीं है, दलदल है। लोग 2003 में तेलपिलावन लठियाभाजवन रैली को भूले नहीं है। उन्होने कहा कि कांग्रेस जितना बेईमान और धोखेबाज कोई नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते कहा कि राहुल इन दिनों संविधान की पुस्तक लेकर घुम रहे है,पता नही संविधान पढ़ा भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि दस साल पूर्व लोग यह मान बैठे थे,कि अब कुछ बदलने वाला नही है,सत्ता और नेता विश्वासहीन हो चुका था लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास के साथ विकसित भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी तुष्टीकरण और जातिवाद को हाशिये पर डाल सभी जाति और धर्म को समान रूप से विकसित बना रहे है। सभी सेक्टर में तेज गति से विकास हो रहा है। भारत की पहचान आज भष्ट्र और मांगने वाला देश के रूप में नही बल्कि ईमानदार सशक्त और दुनिया को देने वाले देश के रूप में हुई है। उन्होंने कहा नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लालू प्रसाद चारा और अलकतरा खा गये।आज नौकरी का ढिंढोरा पीट रहे है।ऐसी नौकरी नही चाहिए कि नौकरी के बदले जमीन देनी पड़े। मोदी जी का ईमानदार नेतृत्व ही रोजगार और नौकरी देगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें