मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

कमांड एरिया की नहरों में तुरंत छोड़ा जाए पांचना बांध का पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कमांड एरिया की नहरों में तुरंत छोड़ा जाए पांचना बांध का पानी

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने पांचना बांध का पानी कमांड एरिया की नहरों में छोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि पानी छोडने के आदेश की पालना नहीं हई तो अधिकारियों को हाजिरी देनी पडेगी।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा व न्यायाधीश शुभा मेहता की खंडपीठ ने रामकेश मीणा की याचिका पर यह आदेश दिया।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत छाबा से पूछा कि क्या बांध में पर्याप्त पानी है, उनके हां में जवाब देने पर कोर्ट ने कमांड एरिया की नहरों में पानी छोड़ने का आदेश दिया। याचिका में बांध के कमाण्ड क्षेत्र के किसानों के लिए नहरों में पानी छोडने की मांग की गई थी।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास सैनी ने कोर्ट को बताया कि पशु-पक्षी एवं जानवरों के लिए भी पानी की दिक्कत हो रही है। कमांड एरिया की नहरों में पानी छोड़ने के संबंध में जल वितरण समिति ने उचित निर्णय नही किया। जल संसाधन सचिव को पांचना बांध की नहरों में पानी खोलने के आदेश दिए जाए। कोर्ट ने सुनवाई एक मई तक टालते हुए कहा कि यदि नहरों में पानी नही खोला गया तो जल संसाधन विभाग के सचिव व मुख्य अभियंता को हाजिर होना पडेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें