मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

चेन्नई। सिनेमाघरों में 14 मई को रिलीज हुई एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दर्शकों और थिएटर स्टाफ से खास अपील की है।

उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई दर्शक बहुत उत्साहित नजर आए तो उसके साथ नरमी, दया और सम्मान से व्यवहार किया जाए। आरजे बालाजी ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “आप में से हर उस व्यक्ति का शुक्रिया, जो थिएटर आया और ‘करुप्पु’ को प्यार दिया।

आपका यह प्यार हमारे लिए अविश्वसनीय है। जब हमने यह फिल्म बनानी शुरू की थी, तब हमने इतने प्यार की कभी कल्पना भी नहीं की थी।”

डायरेक्टर ने बताया कि तमिलनाडु और उसके बाहर से भी उन्हें कई भावुक कहानियां मिल रही हैं। दर्शक फिल्म देखते हुए चीयर कर रहे हैं, रो रहे हैं और कई लोग इतने प्रभावित हो गए हैं कि उन्हें थिएटर के अंदर ही दिव्य अनुभूति महसूस हो रही है।

आरजे बालाजी ने इसे फिल्म के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

आरजे बालाजी ने दर्शकों से अनुरोध करते हुए कहा, “अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के पास बैठे हैं जिस पर दिव्य ऊर्जा का असर दिख रहा है, तो कृपया दयालु बनें। उनके पास रहें, उन्हें पानी दें, जगह दें और सहारा दें। थिएटर स्टाफ को तुरंत सूचित करें ताकि उनकी देखभाल पूरे सम्मान के साथ की जा सके। किसी अजनबी की छोटी-सी दया भी एक पवित्र काम है।”

उन्होंने तमिलनाडु के थिएटर मालिकों और पार्टनर्स से भी विनम्र अनुरोध किया कि वे अपने स्टाफ को ऐसे संवेदनशील पलों के लिए तैयार रखें और हर व्यक्ति के साथ पूरा सम्मान रखें। आरजे बालाजी ने लिखा, “‘करुप्पु’ अब लोगों की फिल्म बन चुकी है।

आप थिएटर में जो विश्वास लेकर आए हैं, उसी ने इस फिल्म को यह मुकाम दिया है। आइए, हम सब मिलकर इस विश्वास की रक्षा करें।”

सूर्या स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज एक दिन टलने के बाद जबरदस्त ओपनिंग के साथ सुपरहिट बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें