मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काट 12 लाख लूटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काट 12 लाख लूटे

नागौर। पांचोड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। वारदात भेड़ गांव स्थित एटीएम बूथ में रात करीब दो बजे हुई। लूट के बाद बदमाशों ने सबूत मिटाने के इरादे से मशीन में आग लगा दी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी साथ ले गए।एएसपी आशाराम के अनुसार, एटीएम का शटर बंद था, लेकिन बदमाशों ने पहले ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। अंदर पहुंचकर उन्होंने गैस कटर की मदद से पूरी मशीन को काटा और कैश निकालकर फरार हो गए। सुबह जब बाजार खुला, तो स्थानीय लोगों ने टूटा हुआ एटीएम देखकर पुलिस को सूचना दी।एटीएम की सुरक्षा के लिए दिन के समय गार्ड तैनात रहता है, लेकिन रात 11 बजे वह रोज की तरह ताला लगाकर घर चला गया था। बदमाशों ने उसी समय का फायदा उठाते हुए इस संगठित वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेक्निकल टीमों को बुलाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें