मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

रिजिजू ने NAM सम्मेलन में बढ़ाया भारत का संपर्क, कई देशों से साझेदारी पर चर्चा

बेलग्रेड। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेलग्रेड में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन62 बार पढ़ा गया
रिजिजू ने NAM सम्मेलन में बढ़ाया भारत का संपर्क, कई देशों से साझेदारी पर चर्चा

बेलग्रेड। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बेलग्रेड में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा बनाने तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

रिजिजू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री वलीद ए एम अल-खुरैजी से मुलाकात हुई।

भारत-सऊदी अरब की करीबी और मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा आपसी रुचि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"

रिजिजू ने सर्बिया की नेशनल असेंबली (संसद) की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और सर्बिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा संसदीय आदान-प्रदान की भूमिका पर चर्चा की।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सांसदों के बीच बढ़ता संवाद दोनों देशों और उनके लोगों को और करीब ला सकता है।

बैठक के बाद रिजिजू ने 'एक्‍स' पर लिखा, "सर्बिया की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक के साथ गर्मजोशी और सार्थक मुलाकात हुई।

भारत और सर्बिया के बीच मजबूत मित्रता और दोनों देशों के लोगों को करीब लाने में संसदीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।"

किरेन रिजिजू ने अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो के साथ भी बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अंगोला के बीच साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के साझा हितों के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

रिजिजू ने सर्बिया की आंतरिक और विदेश व्यापार मंत्री जगोडा लाजारेविक से भी मुलाकात की। बैठक में भारत और सर्बिया के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने, नए अवसरों की तलाश करने तथा आपसी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत हुई।

मंगलवार को किरेन रिजिजू ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से भी मुलाकात की।

उन्होंने भारत और सर्बिया के बीच मजबूत दोस्ती और बढ़ती साझेदारी की पुष्टि की।

रिजिजू ने 'एक्‍स' पर ल‍िखा, "बेलग्रेड में सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच से मुलाकात की। बातचीत बेहद गर्मजोशी और सार्थक रही।

हमने आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित भारत-सर्बिया की मजबूत मित्रता और बढ़ती साझेदारी को फिर से रेखांकित किया।"

इन बैठकों के जरिए भारत ने विभिन्न देशों के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और संसदीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें