मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रिजिजू और सर्बियाई विदेश मंत्री की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिजिजू और सर्बियाई विदेश मंत्री की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

बेलग्रेड। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को बेलग्रेड में सर्बिया के विदेश मंत्री मार्को ड्यूरिक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सर्बिया के पुराने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बेलग्रेड में सर्बिया के विदेश मंत्री मार्को ड्यूरिक के साथ गर्मजोशी और सार्थक मुलाकात हुई। भारत और सर्बिया के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों व आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"

किरेन रिजिजू गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के पहले शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उच्च स्तरीय स्मारक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक 'गुटनिरपेक्षता की विरासत : आज की दुनिया के लिए सबक' थीम पर आयोजित हो रही है। इससे पहले रविवार को रिजिजू ने बेलग्रेड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की।

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की।

भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान, रिजिजू की मुलाकात एक प्रवासी सदस्य से हुई। महिला ने 1960 के दशक में एक प्रोग्राम के जरिए सर्बिया की अपनी पहली यात्रा को याद किया। उस दौरान सर्बिया यूगोस्लाविया के नाम से जाना जाता था।

उन्होंने कहा, "मैं पहली बार एक प्रोग्राम के तहत आई थी। यह 1966-67 की बात है।" जब उनसे इस प्रोग्राम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह भारत और यूगोस्लाविया के बीच था, इसने मुझे यहां (भारत) पहुंचाया और मैं यहीं बस गई।"

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय समुदाय के अन्य सदस्यों से उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी बात की और इस क्षेत्र में भारतीय भोजन की लोकप्रियता का जिक्र किया।

उन्होंने संक्षिप्त बैठक समाप्त करने से पहले भारतीय समुदाय के बच्चों से भी बातचीत की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें