मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

पटाखा ब्लास्ट के आरोपी भाइयों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिरोजाबाद। जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा में हुए पटाखा गोदाम में ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार दो सगे आरोपी भाईयाें की गिरफ्तारी पर इनाम घाेषित किया है। एसएसपी के द्वारा दाेनाें फरार आराेपिताें पर 10-10 हजार का इनाम शुक्रवार देर रात घोषित किया गया है।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा स्थित पटाखा गोदाम में 16 सितम्बर की देर रात में ब्लास्ट होने से पांच लोगो की मौत हो गई थी जबकि करीब 9 लोग घायल हुए थे। इस ब्लास्ट में गोदाम के आस पास के घर भी धराशाई हुए है। जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को हानि हुई।इस घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने 17 सितम्बर को अवैध पटाखा गोदाम बनाने वाले भूरा उर्फ नवी आलम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जबकि इसके दो पुत्र ताज व राजा फरार हो गए। पुलिस टीम लगातार इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार की देर रात फरार दोनों आरोपियों ताज व राजा पुत्रगण भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए पुलिस टीमाें काे उनकी गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें