मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: मुठभेड़ में इनामी गो तस्कर गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। अर्मापुर थाना क्षेत्र में कपली अंडरपास के पास रविवार

रात पच्चीस हजार के इनामी गो तस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वह

गोली लगने से घायल हो गया। घायल गो तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के

लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर

घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने

सोमवार को बताया कि गोली से घायल गो तस्कर मूलरूप से राजस्थान के कोटा जनपद

के मोड़क थाना क्षेत्र के प्रेमनगर ऊपर टांडा निवासी बादल बंजारा पुत्र

पप्पू बंजारा है। वर्तमान में वह कानपुर देहात जनपद के रनिया थाना क्षेत्र

में विसायकपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस

पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी है।

इनामी गोतस्कर की कपली

अंडरपास के पास होने की सूचना पनकी और अर्मापुर थाना पुलिस को लगी। संयुक्त

पुलिस टीम ने अंडरपास के पास ही घेरा तो वह तस्कर टीम पर फायरिंग करने

लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो उसमें बादल बंजारा घायल हो

गया। पुलिस टीम उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा एवं 600 रुपये नगद और एक

मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें