मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

जिला प्रशासन ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा, डीएम ने कहा— समय से करें पूरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिला प्रशासन ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षा, डीएम ने कहा— समय से करें पूरा

औरैया। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को प्रभावी ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक आयोजित की। इसमें विधानसभा क्षेत्र 204 औरैया (अजा) के लिए तैनात सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सुपरवाइजरों को दिशा-निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने कहा कि वितरित गणना प्रपत्रों को सही, स्पष्ट और पूर्ण रूप से भरवाकर समय से प्राप्त किया जाए तथा उनकी प्रतिदिन फीडिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहकर प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करें, जिससे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो।कार्य की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए बूथवार जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। बूथ संख्या 01–78 तक चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव, 79–156 तक डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, 157–235 तक खंड विकास अधिकारी औरैया, 236–304 तक नायब तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी तथा 305–374 तक नायब तहसीलदार फफूंद अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सुपरवाइजर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक बीएलओ के कार्य की समीक्षा कर फीडिंग को सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें