मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

रिटायर्ड एसबीआई अधिकारी से लाखों की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिटायर्ड एसबीआई अधिकारी से लाखों की ठगी

नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करके 57 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि बीती रात को सुभाष चंद्र जोईनवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सौरभ अरोड़ा दीप वर्धन, सोनू और खुशमीत वालिया ने उनसे संपर्क किया। ये लोग ब्रिक एंड वल इंनफ्रा सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से फ्लैट निर्माण कर बेचने का काम करते हैं। इन्होंने नोएडा के सेक्टर 150 में निर्माणाधीन सनशाइन ग्रीन्स नाम की एक सोसाइटी में फ्लैट देने का वादा किया।पीड़ित के अनुसार दोनों पक्षों के बीच 26 दिसंबर 2024 को सौदा तय हुआ। उन्होंने इन्हें 57 लाख 50 हजार रुपये फ्लैट के एवज में दे दिया, लेकिन आरोपिताेंं ने धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली और उन्हें फ्लैट नहीं दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपिताें ने पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह एक बैंक से जनरल मैनेजर के पद से रिटायरमेंट के बाद अपने सपनों का घर बसाने के लिए बिल्डर से संपर्क किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें