मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जनता के समर्थन से बढ़ी जिम्मेदारी, संसद में करना होगा संघर्ष : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के

साथ शनिवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मुख्यालय में

बैठक की गई।

डॉ.राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित बैठक

में अखिलेश यादव ने आज सभी नवनिर्वाचित सांसदों को जीत की बधाई दी।

नवनिर्वाचित सभी सांसदों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी सांसदों

ने बहुत परिश्रम किया है। इस भीषण गर्मी में लगातार रात-दिन मेहनत की

है,जिससे परिणाम अच्छा रहा। हमने जनता के मुद्दे उठाए और जनता ने समझा। आज

सपा सबसे ज्यादा सीट जीतकर देश की तीसरे नम्बर की पार्टी बन गई है।

सपा

अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिलने से

हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। जनता की समस्याओं का उठाना, उनके हित में

अपनी बात रखना समाजवादियों का संघर्ष लोकसभा में जारी रहेगा। सकारात्मक

राजनीति का दौर शुरू हुआ है। जनता के मुद्दों की जीत हुई है। समाजवादी

पार्टी का जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

अखिलेश

ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकसभा के चुनाव परिणामों ने साम्प्रदायिकता को

सदैव के लिए महत्वहीन कर दिया है। भाजपा की मनमर्जी के खिलाफ जनता की

मर्जी की जीत हुई है। अब हमें सन् 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी

होगी।

उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए (पिछड़ा, दलित,

अल्पसंख्यक) वास्तविक एजेंडा है जिसमें सामाजिक न्याय की अवधारणा है। यह एक

पड़ाव है। पार्टी की लड़ाई लम्बी है। समाजवादी व्यवस्था परिवर्तन के

रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।

अखिलेश कहा कि भाजपा

सत्ता का दुरूपयोग करने को अपना अधिकार मानती है। भाजपा विपक्ष से नफरत

करती है और उसके नेताओं का उपहास उड़ाती है। उन्हें फर्जी मुकदमों में

फंसाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का काम समाज में दूरी

पैदा करना और समाज में नफरत फैलाना है। भाजपा गैंग की तरह काम करती है। यह

एक संगठित गैंग है जिसका जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं है।

इस

मौके पर पूर्व सांसद गुरु जी उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव

प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिम्पल

यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद

नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें