मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लगातार आठवीं बार

प्रमुख नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को

6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। ऐसे में ईएमआई में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं

होगा। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद

(जीडीपी) वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

आरबीआई

गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की

समीक्षा बैठक के बाद बताया कि एमपीसी ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार

रखने का फैसला किया है। बैठक में छह सदस्यों में से चार नीतिगत ब्याज दरों

को स्थिर रखने के पक्ष में रहे। दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 के

लिए हम जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जता रहे हैं।

उल्लेखनीय

है कि रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 0.25

फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में एमपीसी की ये

दूसरी बैठक है। आरबीआई ने इससे पहले अप्रैल में हुई मौद्रिक समीक्षा बैठक

में भी ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। रेपो रेट में कोई बदलाव

नहीं होने से लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें