मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

ये लोग गड़बड़ करना शुरू किये तो हम जहां थे वहीं आ गए : नीतीश बांका में मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव के लिए मांगा वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

ये लोग गड़बड़ करना शुरू किये तो हम जहां थे वहीं आ गए : नीतीश

बांका में मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव के लिए मांगा वोट

लालू-राबड़ी सरकार के साथ तेजस्वी पर भी किया हमला

बांका/पटना। लोकसभा के प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को चार सीट गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में संपन्न हो गया। एक ओर मतदान का दौर चल रहा था। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिला के अमरपुर के डुमरामा उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे थे। साथ ही अपने 17 साल के कार्यकाल में बिहार में हुए विकास की लंबी फेहरिस्त बताते हुए लोगों को बांका लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरिधारी यादव को वोट देने की अपील की।

-2005 के पहले के बिहार की दिलायी याद

सीएम नीतीश ने वर्ष 2005 के पूर्व के बिहार की याद दिलाते हुए कहा कि पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल था। उस समय बिहार का सालाना बजट 24 हजार करोड़ रूपया था, लेकिन अभी बिहार का सालाना बजट दो लाख 72 हजार करोड़ रूपया है। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित अन्य क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। बिहार के सभी मदरसा को मान्यता भी दे दिया है, जिसे अन्य सरकारी स्कूलों की तरह लाभ भी दिया जा रहा है।

-बिहार में लाखों युवाओं को दी गई नौकरी

सीएम ने कहा कि तीन लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए अंतिम प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। राज्य में दस लाख सरकारी नौकरी के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और बिहार में पुलिस सेवा में 30 हजार महिलाओ को नौकरी दी गई है। यह देश के किसी भी राज्य में नहीं है।

-महिलाओं के लिए भी हुआ काम

उन्होंने महिलाओं के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी, जीविका दीदी को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वालंबन बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि हमने युवाओं को नौकरी देने का काम किया, लेकिन आजकल यह उपलब्धि लेने का प्रयास कर अनाप-शनाप बोलते रहता है। बांका में अस्पताल, स्कूल एवं अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। कब्रिस्तान की घेराबंदी सहित अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी कार्य किया गया है।

-तेजस्वी व राजद के दावे पर कसा तंज

नीतीश कुमार ने कहा कि अब डर और भय का वातावरण नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी के 17 साल बनाम 17 महीने वाले दावे पर कटाक्ष किया। नीतीश ने कहा कि ये लोग बिना मतलब का बात करते हैं। इनसे पहले कांग्रेस भी राज में थे। कुछ काम नहीं हुआ। जो काम बिहार में हुआ वो हमलोग व भाजपा जो साथ आए तो काम हुआ। अब ये बोलते हैं 17 साल में कुछ नहीं हुआ। डेढ साल में हमने ही बहाली करवाए। नीतीश कुमार ने कहा कि बहाली तो हम ही करवा रहे थे। लेकिन जब देख लिए कि ये लोग गड़बड़ कर रहे हैं तो हम जहां थे, वहीं आ गए। अब हम इधर-उधर नहीं जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें