मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता जोनल स्तर पर संपन्न, 16 टीमें ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता जोनल स्तर पर संपन्न, 16 टीमें ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में प्रस्तुति देने वाली टीमों के चयन की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता जोनल स्तर पर संपन्न होने के साथ देश के अलग-अलग 16 स्कूलों की टीमों का चयन हुआ है, जो 24 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगी।

हर जोन से चार टीमों को चुना गया है। कुल चार जोन (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) की 16 टीमों को चुना गया है, जो ब्रास बैंड बॉयज, ब्रास बैंड गर्ल्स, पाइप बैंड बॉयज और पाइप बैंड गर्ल्स श्रेणी में ग्रैंड फिनाले में मुकाबला करेंगी। यह फिनाले पूरे देश के स्कूली बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को फिर से जगाने और मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है। ब्रास बैंड बॉयज श्रेणी में पूर्वी जोन के लिए झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की टीम को चुना गया है। पश्चिमी जोन के लिए महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित संजीवनी सैनिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज की टीम का चयन हुआ है।

उत्तरी जोन के लिए लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल की टीम चयनित हुई है। दक्षिणी जोन के लिए केरल के कासरगोड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को चुना गया है।

ब्रास बैंड गर्ल्स में पूर्वी जोन के लिए त्रिपुरा के गोमती का होली क्रॉस हाईस्कूल, पश्चिमी जोन के लिए मुंबई का डॉन बॉस्को हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज, उत्तरी जोन के लिए लखनऊ का सेंट जोसेफ कॉलेज और दक्षिणी जोन के लिए प्रोविडेंस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम चयनित की गई है। पाइप बैंड बॉयज श्रेणी में पूर्वी जोन के लिए रांची का कैराली स्कूल, पश्चिमी जोन के लिए गुजरात के गिर सोमनाथ का श्री स्वामी नारायण गुरुकुल कुमार विद्यालय, उत्तरी जोन के लिए दिल्ली के बादली में स्थित सरकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दक्षिणी जोन के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल की टीम को चुना गया है।

पाइप बैंड गर्ल्स श्रेणी में पूर्वी जोन के लिए रांची का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पश्चिमी जोन के लिए राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उत्तरी जोन के लिए दिल्ली की पालन कॉलोनी का सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय और दक्षिणी जोन के लिए बेंगलुरु के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय की टीम का चयन हुआ है। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार (प्रथम- 51 हजार रुपए, द्वितीय- 31 हजार रुपए और तृतीय- 21 हजार रुपए), ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी की शेष टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन रक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त जूरी करेगी, जिसमें सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के सदस्य शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। इसका प्रथम स्तर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, पीएम-श्री और सैनिक स्कूलों ने भाग लिया।

प्रत्येक राज्य से प्रत्येक श्रेणी में चार विजेता बैंड समूहों ने जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। पिछले साल की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस साल उत्साह और सहभागिता में वृद्धि हुई। राज्य स्तर पर कुल 763 स्कूल बैंड टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 94 टीमों का चयन जोनल स्तर के लिए किया गया। जोनल स्तर की प्रतियोगिता में 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 80 स्कूल बैंड टीमों के 2,217 बच्चों ने सहभागिता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें