मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

हॉलीवुड में बनेगी सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का रिमेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

साउथ

सुपरस्टार मोहनलाल और जीतू जोसेफ वर्ष 2013 में बेहतरीन क्राइम थ्रिलर

फिल्म 'दृश्यम' बनाई थी। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसमें

अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के दोनों पार्ट काफी हिट

हुए थे। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। कुछ दिनों पहले इसके

तीसरे पार्ट बनाने की भी घोषणा की गई थी।

फिल्म 'दृश्यम' को

हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में बनाया गया है। साथ ही इसी बीच खबर

आई थी कि अजय देवगन की इस फिल्म का कोरियन भाषा में भी रीमेक बनाया जाएगा।

ऐसे में 'दृश्यम' के हॉलीवुड रीमेक को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

हॉलीवुड में फिल्म का रीमेक बनाने के लिए पैनोरमा स्टूडियोज ने गल्फस्ट्रीम

पिक्चर्स और जोट फिल्म्स के साथ समझौता किया है।

बॉलीवुड

फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनने की खबर से फैंस हैं। इस फिल्म की

लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चीन में भी थी और फिल्म को

जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं, उम्मीद है कि हॉलीवुड रीमेक के

साथ-साथ इस फिल्म को स्पेनिश भाषा में भी डब किया जाएगा। पैनोरमा स्टूडियो

के चेयरमैन और डायरेक्टर कुमार मंगत पाठक ने इसकी जानकारी दी है।

'दृश्यम'

सीक्वल की पहली फिल्म वर्ष 2013 में आयी था, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा और

निर्देशित किया था। बाद में फिल्म को चार अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया।

हिंदी रीमेक में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना ने काम किया

है। मूल मलयालम भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में भी रीमेक को दर्शकों से

अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब दर्शकों इस फिल्म के तीसरे सीक्वल और हॉलीवुड

रीमेक का बेसब्री से इंतजार कर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें