मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मूलचंदानी को स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन  मूलचंदानी को स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन साधू राम मूलचंदानी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का कानून चाहे कितना भी सख्त क्यों न हो, हमें कानून के अनुसार काम करना होगा। अगर कोई बीमार या अशक्त है तो उसे जमानत दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर दी है। मूलचंदानी ने कहा था था कि उन्हें शुगर और हार्ट की गंभीर बीमारी है। ये बीमारी जुलाई 2023 में उनकी गिरफ्तारी के बाद से और गंभीर हो गई है। इसके पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने 9 अगस्त को मूलचंदानी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। मूलचंदानी को बैंक के 429 करोड़ रुपये से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें