मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश की पत्रकार ममता त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निरोधात्मक कार्रवाई पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश की पत्रकार ममता त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निरोधात्मक कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रशासन में जाति के पक्षपात से संबंधित एक आलेख छापने के मामले में पत्रकार ममता त्रिपाठी को राहत दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने ममता त्रिपाठी के खिलाफ किसी भी निरोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।दरअसल, ममता त्रिपाठी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार में जाति के पक्षपात से संबंधित छापे गए आलेख पर चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन सभी एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। ममता त्रिपाठी की तरफ से पेश वकील सिद्धार्थ दवे ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसके पहले 4 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को अंतरिम राहत दी थी। जस्टिस हृषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ अगले आदेश तक किसी भी निरोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोकतांत्रिक देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होता है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत पत्रकारों के अधिकारों को सुरक्षा मिली हुई है। किसी पत्रकार के लेख में सरकार की आलोचना समझकर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें