मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

शहरी रोजगार गारंटी योजना का बजट जल्द जारी करे राज्य सरकार- गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से इन्दिरा

गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का रोका हुआ बजट जल्द जारी करने की अपील की

है। उन्होंने कहा कि योजना का बजट रोकने से लाखों शहरी जरूरतमंद परिवारों

का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

गहलोत ने गुरुवार को सोशल

मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया कि हमारी सरकार ने राजस्थान मिनिमम इनकम

गारंटी कानून बनाया, जिसके तहत गांवों में मनरेगा एवं शहरों में इन्दिरा

गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से 125 दिन का रोजगार तथा बुजुर्ग,

दिव्यांग एवं एकलनारी को न्यूनतम 1,000 रुपये पेंशन सुनिश्चित की गई तथा इस

पेंशन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रतिवर्ष होगी।

भले ही हमारी सरकार

बदल गई परन्तु इस कानून के कारण आज राजस्थान की भाजपा सरकार पेंशन की 15

प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के लाभ के रुप में 88 लाख से अधिक लाभार्थियों को

1037 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर रही है। ये कांग्रेस की न्याय की सोच है

जिसे कोई भी सरकार अटका नहीं सकती।

उन्होंने कहा, इस मौके पर मैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से निवेदन करना चाहूंगा कि उनकी सरकार ने इस एक्ट

के तहत चल रही इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का बजट रोका हुआ

है, जिससे लाखों शहरी जरूरतमंद परिवारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इस

योजना के लिए बजट देकर उन परिवारों को रोजगार दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें