मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व प्रधान के शव का अधिकारियों के आने तक दाह संस्कार करने से परिजनों का इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर,। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर रामीपुर गांव में

बच्चों के बीच हुए विवाद में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व

ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान

को परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल

रेफर कर दिया गया था। देर रात अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर

भेजा गया था, जहां गुरुवार की दोपहर इलाज के दौरान पूर्व प्रधान मुकेश

तिवारी वाराणसी में दम तोड़ दिया।

पंचायत नामा के बाद गुरुवार की

रात्रि शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गुरुवार रात से ही परिजनों ने शव को

घर रखकर मौके पर डीएम और एसपी को आने और सिंगरामऊ थाना प्रभारी तरुण

श्रीवास्तव व सिपाही नौशाद तथा कुलदीप गोस्वामी की निलंबन की मांग पर अड़े

हुए हैं। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

परिजनों

की मांग है कि गोली मारने की घटना में सिपाही नौशाद और कुलदीप गोस्वामी की

मिली भगत है। इनका मोबाइल फोन काल डिटेल चेक किया जाए। मृतक के परिजन

प्रमोद तिवारी और संतोष तिवारी का साफ कहना है कि जब तक पुलिस के खिलाफ

कार्रवाई नहीं होती है तब तक हम लोग दाह संस्कार नहीं करेंगे। इस घटना की

जानकारी पुलिस को दी गई थी, बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और घटना को

हल्के में लिया। जबकि उक्त नामजद लोग मेरे घर पर चढ़कर लाठी-डंडे, असलहे के

साथ धमकाया भी था। परिजन शव रखकर उच्चाधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे

हैं लेकिन शुक्रवार सुबह तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना

को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। मौके पर भारी संख्या में

ग्रामीण एकत्रित हैं। वहीं इस मामले में गुरुवार को घटना में नामजद तीनों

आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें