मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी : सोते हुए चचेरे भाई को भाई ने उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी । जनपद के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित

करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम कदौरा में आंगन में सो रहे भाई को

उसके ही चचेरे भाई ने मौत के घाट उतार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद

हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने

शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

कदौरा निवासी

जयप्रकाश रायकवार और किशुन रायकवार आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच

पेट्रोल चोरी करने को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। जिसके बाद किशुन ने

बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि लगभग डेढ़ बजे जब जयप्रकाश घर के आंगन

में सो रहा था तब उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जयप्रकाश

की हत्या हो गई। चीख पुकार सुन घर के लोग जागे और खून से लथपथ शव आंगन में

देख उनके होश उड़ गए। इस बीच आरोपित भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर

पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपित की

तलाश में जुटी गई है।

इस संबंध में ग्रामीण गोपीनाथ सोनी

ने गुरुवार को बताया कि मृतक जयप्रकाश और किशुन आपस में चचेरे भाई हैं।

जांच और पूछताछ में पता चला है कि 29 अप्रैल को दोनों के बीच पेट्रोल चोरी

को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते अपने चचेरे भाई जयप्रकाश की देर

रात किशुन ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस

टीम में गठित कर दी गई हैं, जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें