मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शादी के पांच दिन बाद रिश्ता टूटा, दुल्हन को पिलाई भांग-बियर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शादी के पांच दिन बाद रिश्ता टूटा, दुल्हन को पिलाई भांग-बियर

मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता को ऐसी कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा कि रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। आरोप है कि पति ने दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बियर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुज़री कि उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 मई को कछवां क्षेत्र के युवक से हुई थी। लेकिन 20 मई को पति की इस हरकत ने सब कुछ बदल दिया। 22 मई को युवती ने मायके पहुंचकर अपनी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे ससुराल से वापस ले आए।पहले कपसेठी थाना पहुंचने पर मामला कछवां क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने वापस भेज दिया। इसके बाद 23 मई को दुल्हन अपने भाई और परिजनों के साथ कछवां थाने पहुंची और तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों पंचायत चली, लेकिन अंत में रिश्ता खत्म करने का फैसला हुआ।थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के अनुसार, पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और पति ने भी इसके लिए सहमति दी। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत शादी में खर्च और दिए गए आभूषण वापस करने पर सहमति बनी।दुल्हन ने यह भी कहा कि जब शादी के कुछ ही दिनों में ऐसा किया गया, तो आगे हमारे साथ कुछ भी ज़हर जैसा हो सकता है। यह मामला समाज में रिश्तों की गंभीरता और ज़िम्मेदारियों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें