मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में इमोशनल नजर आईं रेखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेत्री

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की। सुबह शादी करने के

बाद उसी शाम बैस्टियन रेस्टोरेंट में उनका रिसेप्शन समारोह आयोजित किया

गया। उनकी शादी में कम लोग शामिल हुए थे, लेकिन रिसेप्शन में रेखा, सलमान

खान, अनिल कपूर, सायरा बानो समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

सोनाक्षी

ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके रिसेप्शन

की झलक देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुआत नवविवाहित जोड़े के स्वागत स्थल

में प्रवेश करने से होती है। इसके बाद सोनाक्षी अपनी बेस्ट फ्रेंड हुमा

कुरेशी को गले लगाती नजर आती हैं। वह काजोल के साथ सेल्फी खिंचवाती, अनिल

कपूर के साथ डांस करती, सलमान खान को गले लगाती और फिर भावुक रेखा को

सांत्वना देती नजर आती हैं। वह भावुक रेखा से कहती है, 'रोना मत' ये वीडियो

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लगभग सभी मेहमानों

को देखा जा सकता है। राजकुमार राव, अरबाज खान, आयुष शर्मा, सिद्धार्थ,

अदिति राव हैदरी और कई अन्य मेहमान 'मुझसे शादी करोगी' और 'ये काली काली

आंखें' जैसे गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक जगह पर सोनाक्षी

की मां पूनम सिन्हा उन्हें गाल पर किस करती नजर आ रही हैं और बाद में

सोनाक्षी अपने पिता के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी

के खास दोस्त और रैपर हनी सिंह की परफॉर्मेंस की झलक देखी जा सकती है।

इस

जोड़े ने जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों पर कमेंट्स बंद कर दी थीं,

रिसेप्शन का वीडियो शेयर करते हुए कमेंट्स जारी रखीं। इस वीडियो पर बॉलीवुड

सेलिब्रिटीज समेत फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर

उन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। सोनाक्षी

और जहीर की रिसेप्शन पार्टी

के इन खूबसूरत पलों ने फैंस का ध्यान खींचा। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ

गई। ये वीडियो सच्चा और खूबसूरत है। अब तक का सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी शादी

का वीडियो,', 'सच्चा और सुंदर', 'आदर्श जोड़े का आदर्श उदाहरण', प्रशंसकों

ने टिप्पणी की।

सोनाक्षी और जहीर सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे

थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनकी अंतरधार्मिक शादी के

कारण उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। उनकी शादी और रिसेप्शन में उनके

माता-पिता मौजूद थे लेकिन उनके भाई लव सिन्हा अनुपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें