जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने रेखा गुप्ता सरकार खर्च करेगी 2400 करोड़:

नई दिल्ली । दिल्ली में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने 2,406 करोड़ रुपये की संशोधित योजना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस योजना का उद्देश्य चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जलग्रहण क्षेत्र में जल आपूर्ति प्रणाली का व्यापक रूप से पुनर्विकास और आधुनिकीकरण करना है, ताकि राजधानी के बड़े हिस्से में पानी की गुणवत्ता और आपूर्ति दोनों में सुधार लाया जा सके





