मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित थौरा गाँव के पास बीती देर रात बुलेट और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर ने तीन परिवारों को सदमे में डाल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गाँव निवासी हीरा लाल कोरी के घर से शुक्रवार की शाम को बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इसी बारात में शामिल होने पहुंचे महाराजपुर निवासी टिंकू सिंह (40) पुत्र शेर बहादुर सिंह , बजरंग बहादुर सिंह (35) पुत्र अमर बहादुर सिंह और अंशु सिंह (28) पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी महाराजपुर थाना अमेठी रात में बुलेट से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब तीनों थौरा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।दुर्घटना की खबर मिलते ही तीनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजन बदहवास हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें